Thursday, February 12, 2026
अन्य

    ग्रीष्मावकाश बाद खुले सरकारी स्कूल, केके पाठक के खिलाफ शिक्षकों में भारी गुस्सा

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सभी सरकारी स्कूल ग्रीष्मावकाश बाद आज 16 मई से खुल गए। लेकिन स्कूल की समय सारणी को लेकर बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव केके पाठक के खिलाफ सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

    बता दें कि बिहार शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी विद्यालयों में 15 अप्रैल से 15 मई तक ग्रीष्मावकाश दी गई थी। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान भी स्कूल के कमजोर बच्चों के लिए दक्ष तथा विशेष कक्षाओं का प्रातःकालीन आयोजन होता रहा।

    अब गुरुवार से सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों में पूर्वाहन 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। विभाग के द्वारा 12:00 बजे दोपहर के बाद भी 1:30 बजे तक मिशन दक्ष तथा विशेष कक्षाओं की तर्ज पर कमजोर बच्चों के लिए अलग से कक्षाएं संचालित करने का भी निर्देश दिया गया है।

    इसे लेकर जिले के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि प्रातः 6:00 बजे नित्य क्रिया कर्म, नाश्ता आदि कर तैयार होकर रोज स्कूल कैसे पहुंच पाएंगे।

    उधर, कई शिक्षक संघ भी पूर्वाहन 6:00 बजे से स्कूल संचालन कड़ी आपत्ति जताई है। वे 12:00 बजे दोपहर से 1:30 बजे तक कमजोर बच्चों को पढ़ाए जाने के आदेश पर भी विरोध प्रकट कर रहे हैं।

    इसी बीच सत्र 2023-24 में 11वीं कक्षा में पढ़न वाले कमजोर छात्र-छात्राएं, जो वार्षिक हैं परीक्षा में फेल हो गए थे, उन्हें विशेष वार्षिक परीक्षा आयोजित कर सफल होने का एक और अवसर दिया जा रहा है।

    बता दें कि बिहार स्कूल परीक्षा समिति के द्वारा 16 मई से 29 मई तक दो पालियों में विशेष परीक्षा का आयोजन कर वैसे बच्चों को उत्तीर्ण करने का अवसर दिया जा रहा है। इस परीक्षा पास करने पर छात्र-छात्राओं को 12वीं कक्षा में प्रोन्नति दे दी जाएगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें