Friday, February 13, 2026
अन्य

    सरकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण के लिए अब नई टीम तैनात

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सभी सरकारी स्कूलों का अब नियमित और लगातार निरीक्षण किया जाएगा।

    बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद नालंदा जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा स्कूलों के निरीक्षण के लिए निरीक्षी अधिकारियों की बड़ी टीम तैयार की गई है।

    अधिकारियों की टीम में विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अकाउंटेंट, सहायक अकाउंटेंट, बीपीएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, बीआरपी, एमडीएम के बीआरपी तथा लिपिक आदि को शामिल किया गया है।

    सभी निरीक्षी अधिकारियों को नियमित रूप से आवंटित स्कूलों का निरीक्षण करने का सख्त निर्देश दिया गया है। निरीक्षी अधिकारी अपने अपने आबंटित स्कूलों में विद्यालय खुलने के पूर्व उपस्थित होकर स्कूलों की गहन जांच करेंगे।

    नालंदा जिले के लगभग 2445 स्कूलों की जांच के लिए निरीक्षी अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रतिनियुक्ति निरीक्षण पदाधिकारी व कर्मियों को जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा तीन पृष्ठ का फॉर्मेट भी सौंपा गया है।

    निरीक्षी अधिकारी विद्यालय पहुंचने के बाद फॉर्मेट में दिए गए सभी बिंदुओं पर जांच करेंगे। स्कूलों की जांच से संबंधित रिपोर्ट भी नियमित रूप से मुख्यालय को भेजी जाएगी।

    इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न स्कूलों में मौजूद कमियों तथा खामियों को विभाग के द्वारा दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इससे सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सरकारी संकल्प को पूरा किया जा सकेगा।

    BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

    अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

    देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

    भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

    छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां 15 world famous ancient universities of India Artificial Intelligence is the changing face of the future Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda