दलित महिला और मुखिया का अश्लील ऑडियो वायरल बाद हंगामा, मामला पहुंचा थाना

राजगीर (नालंदा दर्पण)। सिलाव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एक पंचायत के वर्तमान मुखिया का एक महिला के साथ अश्लील बात करते ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर तरफ इस वायरल हो रहे ओडिओ की चर्चा आम हो गयी है। वहीं मुखिया के द्वारा इस प्रकार महिला से आपत्तिजनक बाते किये जाने से पूरे पंचायत में मुखिया के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

वायरल ऑडियो का पूरा मामला सिलाव प्रखंड के एक पंचायत का वर्तमान मुखिया गांव के ही एक दलित महिला से मोबाइल पर अश्लील बातें करते सुना जा रहा है। ऑडियो वायरल होते ही गांव की सैकड़ों महिलाएं मुखिया के घर पर चढ़ गयी और गाली गलौज भी की। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल एवं सिलाव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत किया।

बताया जाता है कि गांव के एक युवक की शादी कुछ साल हुई थी, कुछ दिन गांव में रहने के वाद पति पत्नी गुजरात चले गए। युवक के अनुसार उसकी पत्नी पूजा को गुजरात में एक लड़के से अवैध संबंध हो गया, जिसके बाद वे पत्नी को छोड़ कर अपने गांव आ गया।

युवक ने आगे बताया कि कुछ समय बाद उसकी पत्नी गांव के मुखिया एवं दो चार युवकों से संपर्क किया और उसके बारे में जानकारी लेने लगी। इसी दौरान मुखिया उसकी पत्नी से बातचीत करने लगा। धीरे धीरे अश्लील बात करने के बाद मुखिया ने उसकी पत्नी को गांव में आने की बात कही और उसके पति की संपत्ति में हिस्सा दिलाने का भरोसा दिलाया।

इसी दौरान महिला और मुखिया के अश्लील बात करते ऑडियो वायरल हो गया। मुखिया के अश्लील बात वाली ऑडियो सुनते सैकड़ों महिलाएं मुखिया के घर पहुंच कर उसके साथ गाली गलौज किया। इस हंगामा की सूचना मिलते ही सिलाव पुलिस एवं 112 डायल पुलिस पहुंच कर मामला को शांत किया गया।

वहीं, सिलाव थानाध्यक्ष के अनुसार कुछ दिन पूर्व मुखिया महिला को अपने साथ लेकर थाना पहंचा था। महिला अपने पति की संपत्ति में हिस्सा दिलाने की बात कह रही थी। लेकिन फिर थाने से वह वापस चली गयी थी।

इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मुखिया के घर पर गांव के महिला एवं पुरुष चढ़कर गाली गलौज कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले को शांत करवाया। मुखिया एवं महिला के बीच अश्लील बातचीत करते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन किसी के विरुद्ध थाना में नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker