Friday, February 13, 2026
अन्य

    सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए नालंदा सिविल सर्जन के रिटार्यड डॉक्टर पति

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों बिहार शरीफ सदर अस्पताल में तैनात सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा प्रसाद के पति रिटार्यड डॉक्टर आशीष कुमार सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।

    कहते हैं कि रिटार्यड डॉक्टर आशीष कुमार अपनी पत्नी सिविल सर्जन के सरकारी कामकाज में भी खूब हाथ बंटाते हैं। पत्नी जहां जाती हैं, वे साथ रहते हैं और वे अधिनस्थ चिकित्सक-कर्मियों के साथ सिविल सर्जन की तरह ही व्यवहार करते हैं।

    यहां तक कि सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा प्रसाद अधिनस्थ अस्पताल के निरीक्षण पर भी जाती हैं तो उनके पति साथ होते हैं। प्रायः वे एक सिविल सर्जन की तरह ही धौंस जमाते दिखते हैं। पूरे स्वास्थ्य महकमा में सिविल सर्जन से अधिक उनके पति रिटार्यड डॉक्टर की चर्चा होती है।

    कहा जाता है कि बीते दिन कल सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा प्रसाद हिलसा अनुमंडल रेफरल अस्पताल निरीक्षण करने गई थी, जहाँ उनके पति रिटायर्ड डॉक्टर आशीष कुमार भी साथ मे निरीक्षण करते देखे गए। इस दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को उन्होंने फटकार भी लगाई।

     विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

    रोहिणी नक्षत्र की भीषण गर्मी देख मुस्कुराए किसान, 2 जून तक रहेगी नौतपा

    BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

    महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

    अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा