नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

बिहारशरीफ नगर में पेयजल का गंभीर संकट, उग्रता पर उतरे लोग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समूचे प्रदेश में पेयजल संकट को लेकर कड़े निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके गृह जिले नालंदा में ही पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न है। लोग उग्रता पर उतारु हो चुके हैं।

खबर है कि पेयजल की किल्लत झेल रहे बिहारशरीफ नगर के वार्ड नंबर 27 पटेल नगर के लोगों ने गुरुवार को नगर निगम पहुंच कर सिटी मैनेजर का घेराव किया। लोगों ने सिटी मैनेजर से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पटेल नगर के लोगों की सिटी मैनेजर से नोंकझोंक भी हुई।

पटेल नगर वासियों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में मुहल्ले के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पटेल नगर में पेयजलापूर्ति की बोरिंग होने के बाद भी यह स्थिति है।

उनके मोहल्ले पानी की आपूर्ति चाबी से बंद कर दिया जाता है और पानी की सप्लाई बगल के मोहल्ले गढ़पर में किया जाता है। गढ़पर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति करने के लिए कॉलेजिएट स्कूल परिसर में बोरिंग है। वहां का पानी थोड़ा खारा है।

इसकी वजह से पटेल नगर मोहल्ले का वाटर सप्लाई बंद कर गढ़पर मोहल्ले में किया जाता है। इसके कारण पटेल नगर मोहल्ले के लोगों के समझ पेयजल का संकट उत्पन्न हो रहा है।

लोगों का कहना था कि इस समस्या का समाधान जल्द नहीं निकाला गया और पटेल नगर मोहल्ले में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं किए जाने पर इस समस्या को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं सिटी मैनेजर विनय रंजन का कहना है कि पटेल नगर के लोगों के कुछ कंफ्यूजन के कारण यह समस्या पैदा हुई है। गढ़पर मोहल्ले के पेयजलापूर्ति केन्द्र की मोटर में खराबी आ गयी है। इसलिए भीषण गर्मी को देखते हुए बारी-बारी पटेल नगर व गढ़पर मोहल्ले में पानी की आपूर्ति पटेल नगर स्थित बोरिंग से की जा रही है। इसी से पटेल नगर के लोगों की नाराजगी थी। लोगों को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

कॉलेजिएट स्कूल में स्थित बोरिंग की मोटर ठीक हो जाने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। लोगों से नोंकझोंक होने की बात से उन्होंने इंकार किया और कहा कि लोग नाराज थे और अपनी बात पर अड़े हुए थे। वे अपनी बात कह रहे थे और हम उन्हें हकीकत बता रहे थे। इसके बाद लोग शांत हुए।

 विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

रोहिणी नक्षत्र की भीषण गर्मी देख मुस्कुराए किसान, 2 जून तक रहेगी नौतपा

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

One Comment

  1. Bari pahari ilake me vidhyaly ka kaam jaari hai iss bjh se kuchh badddimaag sthaaniye plumbars ne yaha par ke logo kaa supply water connection school me jod diya hai .. lagbhag 7 dino se log gambhir paani ki samsya se jhoojh rhe hai reporter hone ke naate aapka ye farz banta hai ki aap iss mudde pe v gaur farmaaye kya school banane ke liye aam log pani pina chhor de …aap bataye kya hum pyaase mare iski jimmedari kon lega hamre yaha pàani ki kitni killat hai ye koi nii janta or ye baahiyaat nal jal yojana bas Yun samjhiye ki gali ka postmortm ho rkha hi paani to ek din v aata nahi hai …bas connection karwalo pani aaye naa aaye garib log pyaase mare …. Koi helpline no. v nii hai ki pni ki apoorti shikayat kre 🤬

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा