A gift from the Indian Railways department: इस सड़क पर हल्की बारिश में तैरने लगते हैं मवेशी

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। भारतीय रेलवे विभाग (A gift from the Indian Railways department) के द्वारा इस्लामपुर से नटेसर तक रेल खंड का निमार्ण कार्य करवाया गया है। लेकिन इस निर्माण कार्य में लगे कर्मियों की लापरवाही से आम लोगों को काफी लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड रहा है।

बताया जाता है कि रेलवे विभाग के द्वारा खुदागंज से मीना बाजार तक जाने वाली सडक मार्ग मे बरदहा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य किया गया है। लेकिन हालत यह है कि गर्मी के दिनों में किसी प्रकार से लोगों का पुल के नीचे सडक मार्ग से आवागमन होता है।

लेकिन बरसात के मौसम मे पुल के नीचे इस कदर जलजमाव होता है कि मत पूछिए। लोगो के साथ साथ स्कूली बच्चो को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इस सडक मार्ग के जलजमाव मे अदा कदा मवेशी तैरते है। जिस समय जलजमाव सडक से आने जाने के लिए लोगो को सोचना पडता है। जिसके वजह से रास्ता बदलकर लोगो का आवागमन करना पड रहा है।

जलजमाव का निकास नही रहने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी सरकार की इस ओर ध्यान नही जा रहा है। ताकि लोगो को राहत मिल सके।

इसी प्रकार कोचरा मोड के पास रेलवे विभाग द्वारा पुल का निर्माण करवाया गया है। जिस पुल के नीचे भी बरसात के समय मे जलजमाव हो जाता है। इन दोनों पुल के नीचे जलजमाव हो जाने लगभग एक दर्जन गांव के लोगो को आने जाने मे कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker