नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसमस्या

Bihar Sharif Smart City: प्रशासन की लापरवाही से सड़क पर सजती है मछली मंडी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Bihar Sharif Smart City: बिहारशरीफ नगर में मछली विक्रेताओं के लिए रामचंद्रपुर बाजार समिति में पांच करोड़ से आधुनिक भवन बनकर तैयार है। बावजूद शहर के रामचंद्रपुर मार्ग की सड़क को ही लोगों ने मछली मंडी बना लिया है। इस कारण इस मार्ग में दिन भर आवागमन प्रभावित रहता है।

साथ ही सड़ी-गली मछली की बदबू से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। नाक पर रुमाल रखे बिना वहां से गुजरना मुश्किल है। जिला प्रशासन व नगर निगम के कई बार प्रयास के बाद भी आज तक मछली मंडी वहां से अलग शिफ्ट नहीं हो पायी है। चेतावनी देने के बाद भी सड़कों पर ही खुलेआम दुकान लगाया जा रहा है।

इस अवैध मछली मंडी के पास सड़क की चौड़ाई बामुश्किल 12 से 15 फीट होगी। इस पर दोनों ओर से अतिक्रमण होने के कारण महज 5 से 6 फीट ही सड़क आवागमन लायक रह पाती है। एक ऑटो के गुजरने के क्रम में भी जाम लग जाती है। बाइक का भी चलना मुश्किल रहता है। इस कारण अक्सर मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इससे चालक काफी परेशान हैं।

कभी कभार यातायात के वाहन को देखकर भले ही दुकानदार मंडी को समेट लेते हैं। लेकिन, उनके जाते ही फिर से वही हालात बन जाते हैं। खास बात यह कि भरावपर से लेकर मछली मंडी तक सड़क की दोनों ओर ठेला-फुटपाथ, फुटकों का भी कब्जा रहता है। सड़क पर तीन लेयर में ठेला सजी रहती है।

हद तो यह है कि इस बीच पुलिस-प्रशासन के नुमाइंदों के वाहन भी वहां से गुजरती रहती है। बावजूद हालात वहीं रहते हैं। अतिक्रमण को नजरअंदाज करती पुलिस की गाड़ी वहां से निकल जाती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा