नाबालिग बॉयफ्रेंड ने 8वीं क्लास की 5 छात्राओं को मुंबई की देह मंडी में बेचने का बनाया खतरनाक प्लान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत एक सरकारी स्कूल से पांच स्कूली छात्राओं की गायब होने के पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 8वीं क्लास की 5 छात्राओं को मुंबई की देह मंडी में बेचने खतरनाक प्लान बनाया गया था। पुलिस ने यह खुलासा उसके बॉयफ्रेंड की डायरी के आधार पर किया है।

कहते हैं कि आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक तेरह साल की स्टूडेंट को मोहरा बनाकर उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हम उम्र चार लड़कियों को टारगेट किया था। सभी लड़कियों को पटना पहुंचना था, वहां से मुंबई जाने का प्लान था। तीन लड़कियां पटना पहुंच गईं, लेकिन दो लड़कियों ने बिहारशरीफ से गलत ट्रेन पकड़ ली और मालदा पहुंच गई। बस इसी एक गलती ने पांचो लड़कियों को मुंबई की मंडी में बिकने से बचा लिया।

इतना ही नहीं, प्रेमी की डायरी में पटना से मुंबई का सारा प्लान भी लिखा मिला है। बॉयफ्रेंड लड़कियों को पटना बुलाकर खुद नहीं पहुंचा, परंतु एजेंट पीछे पड़ गया। जिस दिन शाम को बॉयफ्रेंड को मुंबई निकलना था, उसी दिन सुबह पुलिस की रेड पड़ गई। वैसे तो पटना और मालदा से सभी लड़कियां बरामद हो चुकी हैं। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। लेकिन पुलिस को जो 22 पेज की डायरी हाथ लगी है, उसमें इस कांड में नया खुलासा हुआ है।

आठवीं क्लास की चार छात्राएं और एक पूर्व छात्रा के अचानक गायब होने से जो हडकंप मचा, उससे नालंदा पुलिस के हाथ पैर फूल गये। लालबाग मध्य स्कूल से जुड़ी 13 से 14 साल की लड़कियों के घर से एक साथ भागना महज एक संयोग नहीं, बल्कि बड़ी साजिश की आशंका थी, जिसे पुलिस चौबीस घंटे में सुलझा ली।

हालांकि पुलिस के लिए लड़कियों की बरामदगी बड़ी चुनौती थी। क्योंकि, वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रही थीं। जिस लड़की को मोहरा बनाकर उसके बॉयफ्रेंड ने पूरा प्लान बनाया था, पुलिस ने उसे पकड़ा तो काफी हद तक कहानी साफ हो गई थी।

पुलिस पड़ताल में यह बात साफ हो गई कि पूरी प्लानिंग एक नाबालिग स्टूडेंट की थी। जो लालबाग मध्य स्कूल का पूर्व छात्र है। वह 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की का बॉयफ्रेंड भी है। जब वह मध्य स्कूल में पढ़ रहा था, उसी समय से उस लड़की के संपर्क में था। गांव वालों को भी इसकी भनक थी। लड़का काफी दिनों से प्लान बना रहा था। लड़कियों को बाहर ले जाने की पूरी कहानी बुन रहा था। इसका खुलासा पुलिस को हाथ लगी डायरी से भी हुआ है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker