Nalanda Big Crime: प्रेमिका को मारी गोली, हालत गंभीर, मॉबलींचिंग से बचा प्रेमी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Nalanda Big Crime: नालंदा जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलिच गांव में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर एक 20 वर्षीय युवती को गोली मार दी। गोली युवती के छाती में लगी है। गोली मारने के बाद आरोपी युवक भागने लगा, लेकिन गांव वालों ने उसका पीछा किया, जिससे घबराकर वह पास के एक गैस गोदाम के कार्यालय में जा छिपा। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जबकि बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन उग्र भीड़ ने गैस गोदाम कार्यालय की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और पुलिस के सामने आरोपी को बाहर निकालकर भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को बचाने का भरसक प्रयास किया, परंतु सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने वह असहाय नजर आई। जब आरोपी बेहोश हो गया, तब जाकर ग्रामीणों ने उसे छोड़ा। तब पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल भेजा।

इस संबंध में हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि गोली मारने वाली युवक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के पुटौनिया पर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। युवक के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है। पुलिस को भी भीड़ से युवक को बचाने में चोट लगी है। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। फिलहाल युवती प्रीति कुमारी का पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज