Bihar constable recruitment exam: होटल का नजारा देख दंग रह गई पुलिस, 3 गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा (Bihar constable recruitment exam) को लेकर बिहार शरीफ शहरी थाना क्षेत्रो में अवस्थित विभिन्न होटलों की तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक निजी होटल से दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर एक अन्य गांजा कारोबारी भी दबोचा गया।

गिरफ्तार गांजा तस्कर मो. कलीम  तथा मो. शाहबाज दोनो ग्राम रायपुरा, थाना फतुहा, जिला पटना निवासी बताया जाता है। जिनके पास से पहले 69,800 रूपए बरामद किए गए। उसके बाद पुलिस ने संदेह होने पर तथा उनके मोबाइल को चेक करने पर उसमें गांजा जैसे पदार्थ का फोटो पाया गया।

तत्पश्चात कड़ाई से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों गांजा की अवैध खरीद बिक्री करते हैं तथा गांजा की बड़ी खेप लाकर रहुई थाना अंतर्गत भंडारी गांव में एक व्यक्ति को सप्लाई किया है।

तत्पश्चात उनके बताये अनुसार रहुई थाना क्षेत्र में पड़ने के कारण लहेरी थाना पुलिस द्वारा रहुई थाना पुलिस के साथ मिलकर भंडारी गांव में रमेश कुमार के घर की घेराबंदी कर छापामारी की गयी। रमेश कुमार द्वारा भागने का प्रयास भी किया गया। परन्तु वह भागने में सफल नहीं हो सका। उसके घर की तलाशी के दौरान 59.38 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future