Friday, February 13, 2026
अन्य

    Nalanda major crime: साइबर अपराधियों ने पुलिस मुखबिर को पीट-पीटकर मार डाला

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। साइबर अपराधियों ने नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत (Nalanda major crime) नेवाजी बिगहा गांव में गणेश कुमार नामक एक युवक की नृशंस तरीके से उसकी हत्या कर दी और उसके बाइक को आग के हवाले कर दिया। परिजन हत्या का आरोप साइबर अपराधियों पर लगा रहे हैं कि मृतक पुलिस की मुखबिरी करने का काम करता था।

    परिजनों का कहना है कि नेवाजी बिगहा गांव के आसपास साइबर अपराधियों की तूती बोलती है। गणेश कुमार साइबर अपराधियों की सूचना पुलिस को दिया करता था। उससे बौखलाए साइबर अपराधियों ने कंचनपुर गांव से गणेश कुमार का अपहरण कर 12 घंटे अपने पास रखने के बाद लाठी डंडों से उसकी पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके शव को घोड़ाघाट में फेंक दिया। साइबर अपराधियों ने गणेश कुमार की दोनों आंख फोड़ने के साथ उसके दोनें हाथ भी तोड़ डाले।

    हालांकि इस सनसनीखेज निर्मम हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मानपुर थाना पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future 15 world famous ancient universities of India