नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

Designated Microscopic Centre: अब सभी शहरी PHC में होंगे डेसिग्नेटेड माइक्रोस्कोपिक सेंटर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। केंद्र सरकार और राज्य सरकार वर्ष 2025 तक राज्य एवं देश से टीबी उन्मूलन (Designated Microscopic Centre) के लिए निरंतर प्रयास में जुटी है। नालंदा जिले में भी टीबी रोगियों के उपचार एवं संदिग्ध रोगियों की तलाश के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अब जिला के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी रोगियों को चिन्हित करने के लिए डेसिगनेटेड माइक्रोस्कोपिक सेंटर विकसित किये जा रहे हैं।

इसकी जानकारी देते हुए जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेसिगनेटेड माइक्रोस्कोपिक सेंटर बनेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में 26 डेसिगनेटेड माइक्रोस्कोपिक सेंटर हैं और 5 नए सेंटर होने से कुल संख्या 31 हो जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर से माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराया जायेगा। फिलहाल जिला में 39 निक्षय मित्र रजिस्टर्ड हैं और उन्होंने 123 टीबी मरीजों को गोद लिया है। मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र उनके पोषण का ध्यान रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नालंदा जिला में 16 टीबी चैंपियन कार्यरत हैं, जो समुदाय में टीबी के बारे में जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं। यह आवश्यक है कि लोग जागरूक बनें एवं टीबी के लक्षणों को पहचाने, क्यूंकि लक्षणों को जल्दी पहचान एवं जांच होने से उपचार में सहायता मिलती है। टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है एवं इसके लिए दवा के कोर्स का पूरा सेवन करना जरुरी होता है।

बकौल जिला संचारी रोग पदाधिकारी, नालंदा जिला में पहले से 6 ट्रू नाट मशीन उपलब्ध थी और 9 नई ट्रू नाट मशीन उपलब्ध करा दी गयी है। यहां अब कुल 15 ट्रू नाट मशीन से गंभीर यक्ष्मा रोगियों की जांच की जा रही है। कई बार संदिग्ध टीबी रोगियों की पुष्टि करने के लिए टू नाट मशीन से जांच जरुरी हो जाती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा