अन्य
    Friday, October 18, 2024
    अन्य

      प्रैक्टिकल ड्यूटी को लेकर एएनएम छात्राओं ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल गेट में जड़ा ताला

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं ने प्रैक्टिकल ड्यूटी जैसे मांगो को लेकर मेन गेट पर ताला जड़कर विरोध-प्रदर्शन किया है।

      छात्राओं का आरोप है कि लगभग दो साल बीत गये हैं, लेकिन महीने भर के लिए भी इमरजेंसी या प्रसव कक्ष में ड्यूटी नहीं लगायी गयी है। इसके अतिरिक्त स्टाइपेंड भी अब तक नहीं मिला है।

      छात्राओं का कहना है कि कई ऐसी छात्राएं हैं, जिन्हें इंजेक्शन तक लगाना नहीं आता। जब इस बारे में प्राचार्य से शिकायत करते हैं तो उन्हें डांट-फटकार सुननी पड़ती है और कमरे में जाने को कहा जाता है। फिर पढ़ाई करने से क्या फायदा, जब सही तरीके से प्रैक्टिकल ही नहीं करवाया जाता है।

      इसी सम्स्या को जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी छात्राओं से बात करने नहीं पहुंचे तो छात्राएं जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने लगीं। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर गोपनीय प्रभारी ने छात्राओं से बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं वापस हॉस्टल लौट गयी।

      वहीं नालंदा सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं से लिखित आवेदन लिया गया है और मामले की जांच की जायेगी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव