Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    किउल-वारणसी भाया राजगीर तक बुद्ध पूर्णिमा पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरु

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। आगामी 15 दिनों के लिए बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन के रूप में राजगीर से नटेसर, तिलैया, वारिसलीगंज, शेखपुरा होते हुए किउल तक परिचालन शुरू कर दिया गया है। फिर यही ट्रेन किउल से उसी मार्ग से राजगीर आयेगी और राजगीर से पटना, गया, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते पहले की तरह वाराणसी जायेगी।

    इस ट्रेन के परिचालन का टाइम टेबल भी रेलवे द्वारा जारी किया गया है। इस ट्रेन के परिचालन से नवादा, शेखपुरा जिले के लोगों में खुशी है। इसे स्थायी रूप से चलाने की मांग की जाने लगी है। इस ट्रेन के परिचालन आरंभ होने से केवल गया नहीं, बल्कि पटना और वाराणसी कि यात्रा सुगम और सरल हो जायेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले रेलयात्रियों को पटना, गया, वाराणसी जाने के लिए रेलगाड़ी बदलने की जरूरत नहीं है।

    इस ट्रेन का महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह ट्रेन यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा प्रदान होगी। पितृपक्ष मेला के दौरान लोगों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। नियमित ट्रेनों की अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए एक विशेष ट्रेन का चलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों को सीट की गारंटी देता है। यह यात्रा को अधिक आरामदायक बनाता है।

    दूसरा महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इस ट्रेन का ठहराव कम स्टेशनों पर होने के कारण जल्दी गंतव्य तक सफर कर सकेगी। पहले राजगीर से किउल और किउल से राजगीर तक की यात्रा करने के लिए यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों और परिवहन साधनों का उपयोग करना पड़ता था। उससे समय, अर्थ और ऊर्जा की बर्बादी होती थी। विशेष ट्रेन इस यात्रा को सीधे और समय पर पूरा करने की सुविधा प्रदान करेगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा की समस्याओं से राहत मिलेगी।

    इस ट्रेन से यात्री एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव करेंगे। विशेष ट्रेन की व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षा, सुविधा और समय की बचत होती है। खासकर बुजुर्गों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रकार वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का पितृपक्ष मेला के दौरान स्पेशल ट्रेन के रूप में चलना यात्रियों के लिए यात्रा को सुखद और सुविधाजनक बनाता है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा