नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक समेत शिक्षक गिरफ्तार और निलंबित

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत गुलनी गांव स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल में शराब के नशे में चूर होकर पहुंचे प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है।

घटना आज सुबह की है। अचानक दोनों शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। दोनों की हरकतों को देखकर स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों में डर का माहौल बन गया। बच्चों ने तुरंत यह घटना गांव के अन्य लोगों को बताई। जिन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को टांगकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शिक्षक सुबोध कुमार के नशे में होने की पुष्टि ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से हुई। जबकि प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद का नशा इतना अधिक था कि उन्हें तुरंत बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दीपनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि ऐसे गंभीर कृत्य के लिए प्रधानाध्यापक और शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

बहरहाल ऐसी गंभीर घटना ने शिक्षा के स्तर और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस तरह के अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त होनी चाहिए और इस पर कड़ी निगरानी रखने की भी जरुरत है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार