Thursday, January 15, 2026
अन्य

    बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण पर जारी किए नए आदेश

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग द्वारा स्थानांतरण पदस्थापन की नीति को रद्द कर दिए जाने के बाद शिक्षकों के बीच हलचल मच गई है। इस निर्णय के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर किए गए स्थानांतरण पदस्थापन के सभी ऑनलाइन आवेदन रद्द माने जाएंगे। इसके तहत पहले से जमा किए गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    शिक्षा विभाग ने यह भी बताया है कि कुछ शिक्षक विशेष परिस्थितियों के चलते अपने स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में यदि कोई शिक्षक किसी गंभीर समस्या से ग्रसित है और स्थानांतरण आवश्यक समझता है तो वह एक नया आवेदन 1 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन जमा कर सकता है।

    प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस निर्णय की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी है। जिसमें सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), प्रमण्डलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी, और उप विकास आयुक्त शामिल हैं। इन्हें इस नए निर्देश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

    यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब राज्य भर के शिक्षक अपने स्थानांतरण की उम्मीद लगाए हुए थे। शिक्षकों की ओर से सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग भी उठ सकती है। खासकर उन शिक्षकों की, जो विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरण के इच्छुक हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future