आपसी कलह में पति-पत्नी ने खाया सल्फास, अस्पताल में दोनों की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नदिऔना गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां आपसी कलह से परेशान होकर एक दंपती ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। जिनकी पहचान अरुण कुमार (57) और उनकी पत्नी नीलू देवी (55) के रूप में हुई है। तीन-चार दिनों से चल रहे घरेलू विवाद ने इस त्रासदी का रूप लिया और उसके चलते दोनों ने यह गंभीर कदम उठाया।

परिजनों के अनुसार अरुण कुमार और उनकी पत्नी नीलू देवी के बीच कुछ दिनों से आंतरिक बातों को लेकर तनाव चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उसके बाद अरुण कुमार ने सल्फास की गोली खा ली। पति के इस कदम से स्तब्ध नीलू देवी ने भी तुरंत वहीं जहर खा ली।

घटना के बाद जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत दंपती को बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दंपती के बीच पारिवारिक कलह ही आत्महत्या का कारण बना। पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है ताकि किसी अन्य पहलू का भी पता लगाया जा सके।

अरुण कुमार खेतीबाड़ी का काम करते थे और परिवार की जीविका चलाते थे। उनके पीछे अब तीन पुत्रियां और एक पुत्र रह गए हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को उजागर किया है। क्योंकि घरेलू विवाद के चलते इस प्रकार के घातक कदम उठाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस और समाज दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे मामलों में समय रहते हस्तक्षेप किया जाए ताकि अनमोल जीवन बचाए जा सकें।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker