अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

पशु चोरों और ग्रामीणों में हिंसक भिड़ंत, युवक गोली लगी, विम्स रेफर

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत केवय गांव में मंगलवार की रात एक भयावह घटना सामने आई, जहां पशु चोरों और ग्रामीणों के बीच हिंसक टकराव हुआ। इस दौरान पशु चोरों ने एक युवक को गोली मार दी और दो भैंसें खोलकर फरार हो गए।

घटना रात करीब 11 बजे की है जब अखिलेश सिंह के बथानी से दो भैंस चुराने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के जागने पर उन्होंने चोरों का पीछा किया और छतों से रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इस पर चोरों ने भी जवाबी रोड़ेबाजी की।

इसी दौरान बिंदु राम नामक 28 वर्षीय युवक घर से बाहर निकला। उसे चोरों द्वारा की गई गोलीबारी में जांघ पर गोली लगी। घायल बिंदु राम को तुरंत गंभीर अवस्था में विम्स पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए अखिलेश सिंह के दो भैंस खोल ली थीं। जब ग्रामीणों ने हल्ला किया और रोड़ेबाजी शुरू की तो चोरों ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग की आवाज़ से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.