बिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

मकान का छज्जा गिरने से बालक की मौत, बहन की हालत गंभीर

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मकान का छज्जा गिरने से सात वर्षीय मोहीत उर्फ सुमीत कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई है।

परिजनों के अनुसार घटना उस समय हुई जब भाई-बहन दरवाजे के पास बैठकर खेल रहे थे। अचानक छज्जा गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत दोनों बच्चों को इलाज के लिए बाहर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में मोहीत की मृत्यु हो गई। वहीं राधिका की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका चिंताजनक स्थिति में इलाज चल रहा है।

परिवार में इस हादसे के बाद गहरा शोक छाया हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान काफी पुराना था और छज्जे की स्थिति पहले से ही खराब थी। जिसे समय रहते ठीक न कर पाने की वजह से यह दुखद घटना घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

इस हादसे ने पुराने मकानों की मरम्मत पर ध्यान देने की आवश्यकता को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना पर दुख जताया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.