ACS केके पाठक ने शिक्षकों को लेकर दिया बड़ा आदेश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को मई और उससे अगले महीनों का वेतन माह की पहली तारीख या पहले कार्य दिवस को मिल जाया करेगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस आशय के आदेश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दे दी है। यह आदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में दी हैं।

अपर मुख्य सचिव के इस आदेश का पालन करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वेतन भुगतान का विपत्र हर माह की 25 तारीख को जिला स्तर पर उपलब्ध करा दिया जाये, ताकि शिक्षकों को स-समय वेतन भुगतान कराया जा सके।

इस संदर्भ में कुछ जिला शिक्षा पदाधिकारियों में से एक मसलन समस्तीपुर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने आदेश में लिखा है कि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं लेखापाल का वेतन भुगतान शिक्षकों के वेतन भुगतान के उपरांत ही होगा।

उधर खबरों के मुताबिक राज्य के अधिकतर शिक्षकों का भुगतान अभी तक लंबित है। इनमें वेतन भुगतान की वजह जिला शिक्षा पदाधिकारियों की लापरवाही है।

 परीक्षा माफिया संजीव की कुंडली खंगालने नालंदा उद्यान महाविद्यालय में पहुंची ईओयू

कहीं पेयजल की बूंद नसीब नहीं तो कहीं नाली और सड़क पर बह रही गंगा

नालंदा में फिर गायब मिले 36 शिक्षक, होगी वेतन कटौती

हरनौत सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में ठेका मजदूरों का भारी शोषण

नटवरलाल निकला राजगीर नगर परिषद का सस्पेंड टैक्स दारोगा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker