नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

सिलाव के इन आठ फर्जी शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, वेतन वसूली का आदेश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में विगत 5 वर्षों से अधिक समय से फर्जी नियोजित शिक्षकों की जारी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच भले ही पूरी नहीं हुई हो लेकिन फर्जी शिक्षकों की धर पकड़ लगातार जारी है।

एक बार फिर सिलाव प्रखंड के 8 फर्जी शिक्षकों पर प्रखंड प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सभी आठ फर्जी शिक्षकों से नियोजन की तिथि से अब तक लिए गए वेतन की राशि की वसूली का निर्देश दिया गया है। इससे जिले के फर्जी शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

इसके पहले भी सिलाव प्रखंड से दर्जनों की संख्या में फर्जी नियोजित शिक्षकों पर प्राथमिक दर्ज की गई है। हालांकि इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना प्रक्षेत्र के पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता अधिकारी के द्वारा 9 मार्च 2022 को ही आठ फर्जी नियोजित शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन अब तक न तो उनकी गिरफ्तारी हुई और न ही उनसे वेतन की राशि की वसूली ही की जा सकी थी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सिलाव के द्वारा इसे गंभीरता के से लिया गया है। उन्होंने सिलाव प्रखंड बीईओ को संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उनसे वेतन वसूली का निर्देश दिया गया है।

प्लस टू उच्च विद्यालय कचहरिया के शिक्षक निलंबितः नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय कचहरिया के सहायक शिक्षक अवधेश कुमार सिन्हा को विभिन्न आरोपों के कारण माध्यमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गए निर्देश में उन्होंने कहा है की इन पर विद्यालय छोड़कर अनुमंडल कार्यालय हिलसा में घूमते रहने तथा आपूर्ति से संबंधित डीलरों की दलाली करने का आरोप लगाया गया है। आरोपों की जांच होने के उपरांत ही इस मामले में कोई अस्थाई निर्णय लिया जा सकेगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार ने बताया कि उक्त शिक्षक के संबंध में शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले में कार्रवाई की गई है। शिक्षक अवधेश कुमार सिन्हा को निलंबित कर उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यालय नालंदा बनाया गया है।

इन शिक्षकों पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकीः चिंटू कुमार, मध्य विद्यालय धरहरा। अभिषेक कुमार, मध्य विद्यालय बिन्डीडीह। राजीव रंजन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधुपुर। गौरी, मध्य विद्यालय सुरूमपुर। पंकज, मध्य विद्यालय सिंथौरा। सुधा कुमारी, आदर्श मध्य विद्यालय नालंदा। दिलीप कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंचवारा। प्रीति सिन्हा, मध्य विद्यालय धामर।

एकता फाउंडेशन की घटिया मध्यान भोजन खाने से इन्कार, स्कूली बच्चों का हंगामा

थरथरी में देसी कट्टा लिए युवक की तस्वीर फिर वायरल, गिरफ्तार

पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

लोकसभा चुनाव और पर्व-त्योहार बहुत गरम हैं नालंदा डीएम-एसपी

अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future