सोहसराय में अधिवक्ता की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

नालंदा दर्पण डेस्क। सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर-पंडित गली में एक अधिवक्ता की हत्या की खबर सामने आते ही सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शब को अपने कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है।

मृतक की पहचान लहेरी थाना इलाके के भैंसासुर रांची रोड निवासी सत्येंद्र कुमार सिन्हा (48) के रूप में की गई है। अधिवक्ता का शव उसके नवनिर्मित मकान से मिला है। गले में रस्सी बंधी थी और गहरा काला निशान था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

हत्या की खबर सुनकर अधिवक्ता संघ के लोग भी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अधिवक्ता की हत्या की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि गर्दन के निशान और बंधी रस्सी से स्पष्ट है कि पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या की गई है। बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की जाए नहीं तो संगठन रणनीति बनाकर आंदोलन करेगा।

इस घटना को लेकर अधिवक्ता की पत्नी सोनाली सिन्हा ने बताया कि नया मकान बना है लेकिन अभी गृह प्रवेश नहीं हुआ है। लगातार उनके पति नवनिर्मित मकान को देखने के लिए जाते थे।

सोनाली सिन्हा ने बताया कि बुधवार की शाम जब वे नहीं लौटे तो खोजबीन की गई। उनका पता नहीं चला। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। नए वाले मकान में जाने पर दिखा कि वह किचन में गिरे हुए हैं। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे।

पत्नी ने भूमि विवाद में पति की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या की बात कही और बताया कि मकान बनाने के दौरान कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker