प्रत्याशी की दर्दनाक मौत के बाद वरदाहां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित

इसलामपुर ( नालंदा दर्पण )। प्रत्याशी डोमन पाल उर्फ मुंशी जी की चुनाव प्रचार के दौरान ऑटो की चपेट में आने से मौत के बाद इसलामपुर प्रखंड के वरदाहां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित हो गया है।

Chief candidate dies in road accident during election campaign in Islampurपंचायत राज पदाधिकारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि वरदाहां पंचायत में एक प्रत्याशी की आज हुई मौत की पुष्टि होने के बाद मुखिया पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। और अन्य सभी पदों के चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

बता दें कि अर्जुन सेरथुआ गांव निवासी डोमन पाल उर्फ मुंशी जी वरदाहां पंचायत से बतौर मुखिया प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन आज चुनाव प्रचार के दौरान एक ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्जुन सेरथुआ गाँव में उनका शव पहुंचते ही उनके परिजनों एवं समर्थकों में कोहराम मच गया है। मुंशी जी एक धर्मपरायण समाजसेवी थे।

 

इसलामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी की सड़क हादसा में मौत

चुनाव चिन्ह आवंटन की खुशी, बंद कमरा में मुखिया पति-पंचायत सेवक का देखिए बार बाला डांस, वायरल हुआ वीडियो

सरमेराः नदी में डूबने से 4 बहनों की मौत, अवैध बालू उत्खनन ने ली जान

ओबीसी कोटा से डीएसपी बनी श्वेता का गांववासियों ने यूं किया स्वागत

अस्थावां की बेटी को खिजरसराय में जलाकर मार डाला, आरोपी पति शव जलाते गिरफ्तार

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future