अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

पीड़ादायक पुत्र से अजीज वृद्ध दपंति ने दी जान, पति ने फांसी लगाई-पत्नी ने खाया जहर !

चंडी (नालंदा दर्पण)। शादी के मंडप में साथ जीने और साथ मरने की कसमें तो सभी खाते हैं लेकिन उस कसम को कम ही लोग निभा पाते हैं। साथ मरने की परिस्थितियां भले ही अलग हो।

ऐसा ही एक लोमहर्षक घटना जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदरबाली गांव में सामने आई है। इस घटना में एक वृद्ध दंपति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पति ने फांसी लगा ली तो पत्नी ने जहर खाकर दुनिया से विदा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण हतप्रभ हैं। घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी गांव पहुंचे। फिलहाल घटना को लेकर अलग अलग चर्चा चल रही है। पुलिस इसे हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के बदरवाली गांव में वृद्ध पति कमलेश सिंह ने  फांसी लगाकर तो पत्नी जहर खाकर आत्महत्या कर जीवन समाप्त कर लिया। मृतक के एक पुत्र सूर्य नायक कुमार तथा दो पुत्री है।

दोनों पुत्री अपने ससुराल में रहती है। जबकि पुत्र पटना में रहता है। गांव में अकेले वृद्ध  पति पत्नी रहते थे। वहीं इस घटना से पूरा गांव सकते में है।

मृतक के पुत्र सूर्य नायक कुमार ने डीएसपी हिलसा को बताया कि हम अक्सर घर आते रहते थे। मृतक पिता को ईलाज़ के लिए कई बार पटना भी ले गए थे। ईलाज़ कराने के बाद पटना में ही रहने को कहते थे, लेकिन माता पिता नही रहना चाहते थे। दोनों गांव चले आते थे। पटना में नया मकान बनाये है, जिसका गृह प्रवेश 14 मई को किये है जिसमे भी माता पिता आये थे।

वहीं कुछ ग्रामीण दबे स्वर में बता रहे हैं कि उनका पुत्र के साथ सबंध‌ अच्छा नहीं चल रहा था।  कुछ माह पूर्व पुत्र ने ही मृतक को मार पीटकर हाथ तोड़ दिया था। पिता-पुत्र के बीच हमेशा विवाद होते रहता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future