धर्म-कर्मनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

अगहनी एतवारी: औंगारी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्त परेशान

औंगारी धाम अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के कारण श्रद्धालुओं का केंद्र बना हुआ है। लेकिन ऐसी भीड़भाड़ वाले आयोजनों में बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता साफ झलकती है। भक्तों की आस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। अगहनी एतवारी के अवसर पर नालंदा जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सूर्यनगरी औंगारी धाम में श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की और तालाब में डुबकी लगाकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिर परिसर और उसके आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। लोग दूर-दूर से आकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। महिलाओं की भारी संख्या और उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। हालांकि भारी भीड़ के बावजूद मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं की कमी साफ झलक रही थी।

पूजा के लिए श्रद्धालुओं को लंबी कतारों और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा। औंगारी धाम ट्रस्ट सचिव ने बताया कि शनिवार को संभावित भीड़ की जानकारी स्थानीय एकंगरसराय थाना पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त बल उपलब्ध न होने का हवाला देकर केवल एक महिला सिपाही की तैनाती की।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं और बुजुर्ग इस भीड़ में खासतौर पर असहज महसूस कर रहे थे।

भले ही व्यवस्थाओं की कमी रही हो, लेकिन भक्तों की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लोग पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते नजर आए। सूर्यमंदिर तालाब में पवित्र स्नान और सूर्योपासना के बाद भक्तों ने अपने परिवार और समाज के लिए मंगलकामनाएं कीं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार