चंडी प्रखंड के पैक्स चुनाव में सभी 6 पुराने चेहरों का जलवा बरकरार

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव में पुराने अध्यक्षों ने अपना दबदबा बनाए रखा। छह पैक्स के चुनाव में किसी भी नए प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं हुई। हर जगह अनुभवी चेहरों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर अपनी कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखा।

बढ़ौना पैक्स में धनंजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी अशोक शर्मा को 395 मतों से हराया। धनंजय को कुल 573 मत मिले। जबकि अशोक शर्मा को केवल 178 मत प्राप्त हुए।

नरसंडा पैक्स से प्रभाकर सुमन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन कुमार को 350 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

महकार पैक्स में जयप्रकाश प्रसाद ने नौवीं बार विजय का परचम लहराया। उन्हें कुल 981 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 468 मतों से संतोष करना पड़ा। जयप्रकाश ने 513 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वह 1992 से लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

बेलछी पैक्स में सुकमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण सिंह को 100 मतों से हराया। सुकमार को 387 मत मिले। जबकि अरुण सिंह को 215 मत मिले। 1992 से अध्यक्ष पद संभाल रहे सुकमार सिंह ने फिर से अपना परचम लहराया।

रूखाई पैक्स में निजु कुमारी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1197 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी रणधीर कुमार को 608 मत मिले। निजु ने 589 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

सालेहपुर पैक्स में कुमारी मृदुला सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार को 42 मतों के मामूली अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा बनाए रखा।

बहरहाल, चंडी प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुराने और अनुभवी चेहरों पर जनता का भरोसा कायम है। नए चेहरों को चुनौती देने का अवसर तो मिला, लेकिन वे जनता का विश्वास जीतने में नाकाम रहे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker