नालंदा खंडहर से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आगाज

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के प्रचार-प्रसार हेतु ऐतिहासिक नालंदा खंडहर से ट्रॉफी गौरव यात्रा का बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने द्वीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स और हॉकी खिलाड़ियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया। वहीं उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, खेल जगत की नज़रें बिहार परः बिहार के राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर, राजगीर में 11 से 20 नवंबर 2024 तक एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों- चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अवसर है, बल्कि यह बिहार को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भी सुर्खियों में ला रहा है।

ट्रॉफी यात्रा के जरिए जन-जागरूकता का प्रसारः ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन ने एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। यात्रा के दौरान नालंदा खंडहर से गुब्बारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश फैलाया गया।

इस मौके पर ‘हॉकी राजगीर 2024’ ऐप भी लॉन्च किया गया। इससे हॉकी मैचों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और खेल प्रेमियों के लिए सभी आवश्यक सूचनाएं एक ही जगह उपलब्ध रहेंगी।

प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाः इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है, जिनमें नियंत्रण कक्ष की स्थापना, साफ-सफाई, आवासन, खानपान, परिवहन, यातायात, विधि व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का यह आयोजन न केवल खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। बल्कि यह बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker