राजधानी पटना के कंकड़बाग में नगरनौसा पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ाया, ASI का सिर फोड़ा

नालंदा दर्पण डेस्क। बीते कल बुधवार को राजधानी पटना में कंकड़बाग थाना के चांगड के पास बाईपास में सुबह-सुबह नालंदा के नगरनौसा थाना से गई पुलिस टीम पर हमला कर लोगों ने गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया।

लोगों के हमले में नालंदा के नगरनौसा थाना में पदस्थापित एक एएसआई बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर कंकड़बाग व राम कृष्णा नगर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई।

पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। साथ ही लोगों द्वारा छुड़ाए गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

खबरों के मुताबिक नगरनौसा थाना क्षेत्र के रेमन बीघा में रहने वाले अशोक कुमार के खिलाफ हाल ही में नगरनौसा थाना में जमीन संबंधी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था।

नगरनौसा थाने की पुलिस को जानकारी मिली की अशोक कुमार पटना के राम कृष्णा नगर थाना के जकारियापुर इलाके में किराए में रह रहा है।

इसी सूचना पर नगरनौसा थाने की पुलिस टीम एएसआई गणेश कुमार और दो होमगार्ड जवान के साथ जकरियापुर पहुंची। पुलिस टीम ने जकारियापुर में छापेमारी कर अशोक कुमार को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जैसे ही बाईपास सड़क पर पहुंचे वैसे ही कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांगर मोड़ के पास दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर कर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। स्कार्पियो सवार पुलिस टीम पर हमला कर लोगों ने गिरफ्तार अभियुक्त अशोक कुमार को छुड़ा लिया।

इस हमले में एक ईंट एएसआई गणेश कुमार के सिर पर लगी, जिससे उसका सिर फूट गया। सुबह-सुबह बाईपास सड़क पर पुलिस टीम ईंट पत्थर से हमला होता देख आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। हालांकि जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक गिरफ्तार अभियुक्त फरार हो चुका था।

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिस कर्मी को बाईपास के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कंकरबाग रामकृष्णानगर व आसपास के थानों की पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी।

पुलिस के अनुसार प्रेमन बिगहा गांव निवासी अशोक कुमार के खिलाफ जमीन के फर्जीवाड़े संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज है। उसी मामले में उनकी पुलिस टीम एक एएसआई गणेश कुमार और दो होमगार्ड जवान के साथ अशोक की गिरफ्तारी के लिए गई थी।

अशोक को गिरफ्तार कर जब पुलिस टीम लौट रही थी तो उसके समर्थकों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया गया। इस हमले में एएसआई गणेश कुमार का सिर फूट गया, जिसका इलाज वहां के एक निजी हॉस्पिटल कराया गया।

 

युगेश्वर मुखिया संघ के अध्यक्ष, मनीमाला उपाध्यक्ष तो महासुंदरी सरपंच संघ के अध्यक्ष, फुलवा उपाध्यक्ष

सीएम नीतीश को कोरोना पॉजेटिव से मुक्ति के लिए पूजा-हवन-पाठ !

बिहार शरीफ कोर्ट के एसीजेएम-5 बने जेजेबी के चर्चित जज मानवेंद्र मिश्र

प्रेम विवाह बाद आर्थिक तंगी से परेशान ने फांसी लगाई, मौत

पेड़ पर लटकी मिली युवक का शव, आत्महत्या या हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!