धरोहरनालंदाफीचर्डबेनराजगीर

संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल: मंत्री श्रवण कुमार

“हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए मेले में झूले, मीना बाजार, बच्चों के खिलौनों की दुकानें तथा खाने-पीने के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। पूरे मेला परिसर को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी आकर्षक दिखाई दे रहा है…

बेन (नालंदा दर्पण/रामावतार)। बुधवार को बेन प्रखंड में आयोजित वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल महोत्सव एवं मेले का शुभारंभ ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा चौहरमल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

महोत्सव में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा चौहरमल संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के अमर प्रतीक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। मंत्री ने कहा कि आज के समय में दलित, शोषित और वंचित समाज के उत्थान के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने लोगों से बाबा चौहरमल के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा चौहरमल का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और सम्मान के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीडीओ हर्ष, थानाध्यक्ष रविराज सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पटेल, वार्ड सदस्य अजीत पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

महोत्सव को सफल बनाने में सुरेश पासवान, देवनंदन पासवान, नरसिंह पासवान, श्यामदेव पासवान, संजय पासवान, पवन पासवान, नीतीश पासवान, दिलीप पासवान, मुखिया पासवान, जितेन्द्र, अनिल, प्रमोद, राकेश और मुकेश समेत कई ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.