बैंककर्मियों ने बिहारशरीफ नगर में ऋण वापसी को लेकर चलाया अनोखा अभियान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों ने आज घेरा डालो, डेरा डालो अभियान के तहत हठी और अनियमित ऋणियों के घरों पर धावा बोला और नारे लगाए।

इस अभियान में क्षेत्रीय अधिकारी, पीडीआर अधिकारी, और सभी धावा दल के सदस्य शामिल थे। जो अपने हाथों में तख्ता लेकर पूर्व विधायक नौशाद उल नबी उर्फ पप्पू खाँ और कई अन्य ऋणियों के घरों पर गया और ऋण वापसी का अनुरोध किया।

इस दौरान दल के सदस्यों ने नारे लगाए और ऋणियों से बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की। मौके पर कई मीडियाकर्मी भी मौके पर मौजूद थे।

बैंककर्मियों के अनुसार यह अभियान बैंक के उन ऋणियों को लक्षित करता है जिन्होंने बार-बार बैंक के नोटिसों को अनदेखा किया है और अपनी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है।

बैंक का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ऋणियों को अपनी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए प्रेरित करना और बैंक के धन की वसूली करना है। यह अभियान बैंक के लिए महत्वपूर्ण है। इससे बैंक को अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार लाने और ऋणियों को समय पर भुगतान करने के लिए विवश करने में मदद मिलेगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e5HQcroEzBo[/embedyt]

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”circles” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker