अपराधपुलिसबिग ब्रेकिंगबेन

छिनतई गिरोह का पर्दाफाश: बेन थाना पुलिस ने दो नाबालिग को दबोचा, मोबाइल बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर बेन थाना पुलिस की कार्रवाई, कांड संख्या 33/26 के तहत दर्ज था मामला

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र में छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। बेन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छिनतई में संलिप्त दो नाबालिग अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छिनतई के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिससे कई मामलों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मैंजरा गांव निवासी अभिषेक कुमार (17 वर्ष) पिता राजेश प्रसाद एवं गंगटी गांव निवासी रिकित कुमार (17 वर्ष) पिता विभिषण पंडित के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को उनके अपने घरों से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में थाना क्षेत्र में छिनतई की घटनाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों किशोर अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम में सअनि रंजेय सिंह, सअनि नयन, पुअनि कृष्णा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से छिनतई के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की ओर से बेन थाना में कांड संख्या 33/26 दर्ज कराई गई थी। इसी के आलोक में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है और अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। स्रोतः नालंदा दर्पण/रामावतार कुमार

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.