नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

Big action: नालंदा सिविल सर्जन के निरीक्षण में 2 चिकित्सक समेत 4 कर्मी नपे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Big action: नालंदा सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने जिले के चार अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब पाये गये। अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मियों से जवाब तलब करते हुए अनुपस्थित अवधि के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।

सीएस डॉ. सिंह ने बताया कि नूरसराय के दहपर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सुबह साढ़े ग्यारह बजे निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर चार स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर तैनात पाये गये। निरीक्षण के दौरान दस मरीजों को देखा गया था। ओपीडी में 55 प्रकार की दवा उपलब्ध पायी गयी। इस अस्पताल में कोई चिकित्सक तैनात नहीं हैं।

सीएस डॉ. सिंह ने नूरसराय पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि वहां पर तुरंत चिकित्सा पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि बेन पीएचसी के अरावां सब सेंटर का निरीक्षण दोपहर बारह बजे किया गया। इस दौरान एएनएम मीना कुमारी अनुपस्थित पायी गयी। इस संबंध में सीएचओ ने बताया कि एएनएम मीना कुमारी ग्राम लेलीननगर में सर्वे का कार्य करने गयी हैं। ओपीडी में 55 तरह की दवा थी।

सीएस ने बताया कि इसी तरह बेन पीएचसी का दोपहर साढ़े बारह बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त एएनएम श्रीमती दीपा रानी अनुपस्थित पायी गयीं। साथ निरीक्षण के दौरान ओपीडी में 33 रोगियों का इलाज किया जा चुका था। ओपीडी में 66 तथा आइपीडी में 52 तरह की दवाइयां थीं।

परवलपुर में दो डॉक्टर पाये गये अनुपस्थित  सीएस डॉ. सिंह ने बताया कि परवलपुर पीएचसी का दोपहर 1.10 मिनट पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अवकाश पर पाये गये। डॉ. गौतम 9 से लेकर 11 जुलाई तक अनुपस्थित एवं डॉ. विजय कुमार सिंहा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये। यहां पर सीबीसी मशीन खराब पायी गयी। जिसे जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया।

सीएस ने अस्पताल के नये भवन में बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। सीएस ने कहा कि संबंधित प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अनुपस्थित लोगों से शोकॉज का जवाब लेकर मणतव्य के साथ भेजें। इस दौरान अनुपस्थित अवधि के वेतन पर रोक रहेगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध