Big news: ACS  केके पाठक का छुट्टी में रहते फिर तबादला, जानें अब कहां भेजे गए

नालंदा दर्पण डेस्क। Big news: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पद पर रहते एक माह की छुट्टी पर गए थे। इसी बीच उनका स्थानांतरण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर दिया गया। उन्हें एक जुलाई को इस विभाग में अपर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करना था, लेकिन उन्होंने अपनी छुट्टी 3 जुलाई तक बढ़ा ली। अब इस दौरान छुट्टी पर रहते हुए उनका तबादला राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य पद पर कर दिया गया है। 

बिहार सरकार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्री के के पाठक, भाप्रसे (1990) को विभागीय अधिसूचना संख्या-1/पी०- 1001/ 2024 द्वारा अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना से स्थानांतरित करते हुए अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना (सम्प्रति रुपान्तरित छुट्टी पर) के रूप में अधिसूचित किया गया है।

अब सहपठित विभागीय अधिसूचना संख्या-1/ पी0-1001 / 2024 में परिवर्तन करते हुए श्री पाठक को अध्यक्ष-सह- सदस्य राजस्व पर्षद, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है। छुट्टी से लौटने के उपरान्त श्री पाठक उक्त पद पर योगदान करेंगे। श्री पाठक महानिदेशक, बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् रहेंगे।

वहीं श्री पाठक द्वारा अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व पर्षद, बिहार, पटना के पद पर योगदान दिए जाने के उपरान्त श्री चैतन्य प्रसाद, भाप्रसे (1990) विकास आयुक्त, बिहार, अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

वहीं श्री दीपक कुमार सिंह, भाप्रसे (1992) अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

वहीं श्री कमलेश कुमार सिंह, भाप्रसे (2013) बन्दोबस्त पदाधिकारी, पूर्णिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, भू-अर्जन, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker