Monday, February 16, 2026
अन्य

    Nalanda big news: गजब ! बिना बहाली 13 शिक्षकों ने चुनाव और परीक्षा में बजाई ड्यूटी

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Nalanda big news: इस्लामपुर प्रखंड में चयन हुए बिना ही बतौर शिक्षक 13 लोगों से चुनाव के साथ ही परीक्षा में ड्यूटी लगाने के भंडाफोड़ के बाद केवल जिला शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन तक सकते में आ गया है।

    इस मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब इस्लामपुर विधायक राकेश रौशन ने विधानसभा में इससे संबंधित सवाल पूछा। अब इससे जुड़े अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय मानी जा रही है। इनकी करतूतों का पर्दाफाश करने के लिए डीईओ राज कुमार ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है।

    इस टीम में स्थापना डीपीओ आनंद शंकर, समग्र शिक्षा डीपीओ कविता कुमारी व इस्लामपुर बीईओ के प्रभार में रहे डीपीओ राजन गिरि को शामिल किया गया है। संबंधित अधिकारियों को डीईओ ने जांच करने को सात दिन का समय दिया है। इस निर्धारित समय में मामले की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

    दरअसल इन 13 कथित शिक्षकों से विधानसभा चुनाव-2020 एवं लोकसभा चुनाव 2019 में काम लिया गया था। अब पता लगाया जा रहा है कि कब से इन लोगों के नाम इस्लामपुर शिक्षा विभाग में अंकित हैं। जिनका नाम उजागर हुआ है, केवल इतने ही लोग हैं अथवा इस प्रकार के इससे अधिक लोग भी इसमें शामिल हैं। इस मामले में दर्जनों लोगों की गर्दनें फंसनी तय मानी जा रही है।

    बीईओ ने पकड़ी गड़बड़ी तो हुआ खुलासा: मैट्रिक के वीक्षकों की सूची के अध्ययन के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अहिल्या कुमारी ने गड़बड़ी पकड़ी। पता चला कि 13 लोगों को जिन स्कूलों के शिक्षक बताये गये हैं, वे शिक्षक तो दूर किसी भी सरकारी पद पर तैनात नहीं हैं।

    इस्लामपुर बीईओ कार्यालय की रजिस्टर में उन्हें जिन स्कूलों के शिक्षक बताये जा रहे थे, वहां के एचएम ने इससे साफ इंकार कर दिया। एचएम ने बीईओ को लिखित दिया है कि वे लोग उनके स्कूलों में शिक्षक कभी नहीं रहे हैं।

    अब विभाग के समक्ष यक्ष प्रश्न यह कि आखिर वे 13 लोग शिक्षक नहीं थे तो उनके बदले चुनाव व परीक्षा में ड्यूटी कौन करता था। हालांकि, वीक्षकों की सूची में सबके नामों के सामने उनके मोबाइल नंबर भी अंकित थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा