नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

Bihar Education Department: महिला शिक्षकों को रक्षाबंधन पर मिला बड़ा तोहफा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के 17 हजार से अधिक शिक्षकों की 19 अगस्त से 24 अगस्त तक होने वाली छह दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण स्थगित कर दी है। इसे प्रशिक्षण में शामिल होने वालीं महिला शिक्षकों के लिए रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।

इस मायने में कि जिस दिन से प्रशिक्षण शुरू होने वाला था, उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार है। इस बाबत राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, छह दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (समग्र शिक्षा) तथा सभी संबंधित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेजों के प्राचार्य-प्राचार्यों को निर्देश दिये गये हैं। सतत व्यावसायिक विकास योजना के तहत राज्य में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए छह दिवसीय पर्शिक्षण की व्यवस्था है।

अब 19 अगस्त से होने वाला प्रशिक्षण स्थगित होने से शिक्षकों खासकर महिला शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। इसलिए कि 19 को रक्षाबंधन है। प्रशिक्षण स्थगित होने से महिला शिक्षक अब उस दिन अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध सकेंगी। इसके पहले शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों की आवकाश तालिका में संशोधन कर छह दिनों की बढ़ायी गयी छुट्टियों में रक्षाबंधन भी शामिल है।

बता दें कि राज्य में सतत व्यावसायिक विकास योजना के तहत सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो बार छह दिनों का आवासीय प्रशिक्षण अनिवार्य है। प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों को 64 सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण कराये जाते हैं। हर बैच में 17,770 शिक्षकों के प्रशिक्षण लेते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा