अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

मॉब लिंचिंग के शिकार दो युवक को बिहार थाना पुलिस ने बचाई जान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना क्षेत्र के दो अलग अलग मोहल्ला में चोरी का आरोप लगाकर दो युवक की बेरहमी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घटनाओं में अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो मंजर काफी भयावह हो सकता था।

पहली घटना बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ला का है। जहाँ बड़ी दरगाह निवासी मो. दानिश को स्थानीय लोगो ने गाड़ी का सामान चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई कर रहा था।

इसकी जानकारी मिलते ही बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।

उधर, पीड़ित का कहना है कि वो पेंटिंग का काम करता है। कुछ लोग बुलाकर ले गए और लाठी डंडे से मारपीट किया। जिसके बाद पुलिस पहुंचकर जान बचाई।

वहीं, दूसरी घटना भी बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला स्थित पकड़ीतर का है। जहां बैट्री चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई किया।

इसकी जानकारी मिलते ही बिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है ।

उधर, जख्मी मोरा तालाब मोहल्ला निवासी इंद्रजीत कुमार का कहना है कि उसका दोस्त चोरी करता है और उसी के साथ हमें देखा था। इसलिए चोर समझकर पिटाई किया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच में जुट गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=8PPZN-1znB8[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।