नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए बिहारशरीफ नगर निगम के कर्मचारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों का त्योहार इस बार फीका पड़ गया है। उन्हें दुर्गा पूजा के मौके पर भी पिछले दो माह का बकाया वेतन नहीं मिला है।

इससे नाराज़ होकर बिहारशरीफ नगर निगम के प्रभावित सारे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उल्टें उन्हों धमकी दी जा रही है कि हड़ताल ख़त्म कर काम पर नहीं लौटे तो उन्हें काम से हटा दिया जाएगा।

हड़ताली कर्मियों का कहना है कि उन्हें हर महीने वेतन नहीं मिलने से परिवार के जीविकोपार्जन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। जो पगार मिलता है, उसमें भी 500 रूपए काट लिए जाते हैं। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।