अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      हैवान पति ने अल्ट्रासाउंड में बेटी की पुष्टि के बाद पत्नी को मार डाला

      मानपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के मानपुर थाना अंतर्गत केवल बिगहा गांव में बीती रात एक हैवान ने पत्नी की मारपीट और गला दबाकर कर हत्या दी। मृतका की पहचान उदित चौहान की 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई।

      पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्ट्मार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

      बताया जाता है कि मृतक महिला 6 माह की गर्भवती थी। पति ने पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें बताया गया कि पेट में पल रहे शिशु लड़की है। फिर पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बीती रात पत्नी कुसुम देवी की हत्या कर दी।

      मृतका की बहन माधुरी देवी के अनुसार ससुराल वाले बराबर से उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। दो बेटी और एक बेटा था। कुछ दिन पहले अल्ट्रासाउंड करवाई थी। जिसमें बेटी होने की बात बताई गई। इसी को लेकर उसके बहनोई ने इस वारदात को अंजाम दिया।

      इस पूरे मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक महिला गर्भवती थी।

      आरोप है कि पेट में पल रहे बेटी होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=8PPZN-1znB8[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!