बिहार शरीफ
-
सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होते ही युवती ने हिरण्य पर्वत से छलांग लगाई
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर अवस्थित के हिरण्य पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती शाम को सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होते ही 20 वर्षीय अनु कुमारी ने पहाड़ से छलांग लगा दी। जिससे वह करीब 40 फीट नीचे झाड़ियों और पेड़ों में फंस गई।…
-
बिहारशरीफ में दिनदहाड़े सीमेंट कारोबारी के घर से 15 लाख की संपति लूटी
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर में बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखंडी मोहल्ला में सीमेंट कारोबारी सौरव अग्रवाल के घर में दिनदहाड़े एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। नकाबपोश बदमाश ने सौरव की पत्नी श्रेया अग्रवाल को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर करीब 15 लाख की संपत्ति लूट…
-
इन 18 जिलों के DEO की सुस्ती से शिक्षा विभाग नाराज, जानें पूरा मामला
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार में प्रथम सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 10,458 अभ्यर्थियों के आधार सत्यापन में धीमी प्रगति के चलते शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। कई जिलों में सत्यापन प्रक्रिया में नाम, जन्मतिथि और आधार कार्ड की गलत प्रविष्टियों के कारण रुकावटें आई हैं। इससे बड़ी संख्या में…
-
30 नवंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का प्रचार रथ रवाना
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में 18 से 30 नवंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से दंपतियों को परिवार नियोजन के महत्व और विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस विशेष अभियान की शुरुआत बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर से हुई। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.…
-
सक्षमता पास 1.39 लाख शिक्षकों को CM नीतीश देंगे विशिष्ट अध्यापक का तमगा
नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग ने विभागीय बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। आगामी 20 नवंबर को प्रथम सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को विशिष्ट अध्यापक के रूप में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित…
-
NH 20 Fourlaning: पावापुरी आरओबी निर्माण के बाद चालू होगा पैठना टॉल प्लाजा
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रजौली-बख्तियारपुर एनएच 20 फोरलेनिंग (NH 20 Fourlaning) के तीसरे फेज में अब भी निर्माण कार्य में गंभीर विलंब हो रहा हैं। पावापुरी रोड रेलवे स्टेशन के पास बिजवनपर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में देरी के कारण यह परियोजना कई बार रुक चुकी हैं। हालांकि रेलवे लाइन के…
-
जानें 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ कैसे धराया प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पटना निगरानी विभाग की टीम ने आज बुधवार को नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बिहारशरीफ नगर के सोहसराय थाना क्षेत्र के जगदंबा होटल…
-
Tribal Pride Day: 25 नवंबर तक आयोजित होंगे जनजातीय गौरव पखवारा
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day)’ मनाने का निर्देश जारी किया है। इस अवसर को और भी खास बनाते हुए 15 से 25 नवंबर तक ‘जनजातीय गौरव पखवारा’ भी आयोजित…
-
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनाः अब घर बैठे मोबाइल से यूं करें आवेदन
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को और अधिक सुलभ बनाते हुए माता-पिता के लिए बड़ी राहत दी है। अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता-पिता को सरकारी कार्यालयों या आंगनबाड़ी केंद्रों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि वे अपने घर से ही मोबाइल के…
-
Bihar Education Department: अब हर प्रखंड के एक शिक्षक को मिलेगा मासिक पुरस्कार
पटना (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) ने व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को मासिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत बिहार के प्रत्येक प्रखंड से कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों…









