बिग ब्रेकिंगनालंदापर्यटनबिहार शरीफ

सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होते ही युवती ने हिरण्य पर्वत से छलांग लगाई

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर अवस्थित के हिरण्य पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती शाम को सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होते ही 20 वर्षीय अनु कुमारी ने पहाड़ से छलांग लगा दी। जिससे वह करीब 40 फीट नीचे झाड़ियों और पेड़ों में फंस गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से उसे बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अनु कुमारी हरनौत थाना क्षेत्र के शशि भूषण कुमार की बेटी बताई जाती है। वह वर्तमान में लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में अपनी दीदी के घर रह रही थी। घटना का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। वह सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल हो गई है।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरे घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जबकि उन्हें भी युवती को बचाने में मदद करनी चाहिए थी। स्थानीय निवासियों की मदद से युवती को झाड़ियों से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवती की मां उसे छलांग न लगाने की विनती करती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक भी उसे रोकने की कोशिश करता है। लेकिन अनु कुमारी ने इससे पहले ही छलांग लगा दी।

हिरण्य पर्वत पर से आत्महत्या के प्रयास के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। खासकर प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। इससे ऐसी दुखद घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनु कुमारी का इलाज जारी है। यह घटना न केवल युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े करती है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करती है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future