Tuesday, February 10, 2026
अन्य

    अभिभावकों का शॉपिंग मॉल बना बिहारशरीफ का RPS स्कूल

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पूरे नालंदा जिले में इन दिनों छात्रों के अभिभावकों से प्राईवेट स्कूल (private school) संचालकों की मनमानी वसूली चरम पर हैं। उनका मनोवल इस कदर बढ़ गया है उन्होंने अपने स्कूल को शॉपिंग मॉल बना दिया है।

    Biharsharifs RPS private school becomes shopping mall for parents 1एक ऐसा ही मामला बिहारशरीफ नगर अवस्थित आरपीएस प्राईवेट स्कूल का सामने आया है। जहां छात्रों के अभिभावकों से स्कूल के द्वारा खोली गई दुकानों से किताब, कॉपी, पैंट, शर्ट, मौजा, टाई से लेकर पेंसिल तक खरीदने को बाध्य कर दिया गया है। जो कि आम दुकानों से काफी महंगी है।Biharsharifs RPS private school becomes shopping mall for parents 2

    ऐसी बात नहीं है कि प्राईवेट स्कूलों की इस अमानवीय हरकत पर नकेल कसने की जबाबदेही तय नहीं है। इसकी जबाबदेही भी संबंधित शिक्षा विभाग के अफसरों की है। लेकिन चांदी के जूते खाने की उनकी आदत सी हो गई है। अभिभावकों का दर्द का उन्हें कोई अहसास नहीं है।Biharsharifs RPS private school becomes shopping mall for parents 3

    RPS प्राईवेट स्कूल से जुड़े कई अभिभावकों ने बताया कि यहां नगर के एक खास दुकान नालंदा ग्रन्थालय से बच्चों के पठन-पाठन की सामग्री और ड्रेस खरीदने को बाध्य कर दिया गया है। जहां काफी अधिक कीमत वसूली जा रही है। नहीं खरीदने पर बच्चों को स्कूल से निकाल देने की चेतावनी दी जाती है।Biharsharifs RPS private school becomes shopping mall for parents1

    अभिभावकों का यह भी कहना है कि जिला प्रशासन एवं विभागीय अफसरों से इसकी शिकायत करने पर कहीं से कोई कार्रवाई नहीं होती है, इससे स्कूल संचालकों की मनमानी और भी बढ़ गई है। इस स्कूल में मोटी कमाई के लालच में हर साल पाठ्य पुस्तक भी बदल दी जाती है।

    अतंर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर की बड़ी मुसीबत बने फुटपाथी दुकानदार

    नालंदा में इन 10 सरकारी स्कूलों की हुई अकाल मौत, जानें वजह

    नालंदा के इन 420 फर्जी नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग पटना में शुरु

    गर्मी की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, जानें कैसे खुलेंगे स्कूल

    शादीशुदा महिला के प्रेम चक्कर में पड़े युवक को मिली भयानक मौत

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    error: Content is protected !!