Monday, February 16, 2026
अन्य

    पिछले 5 दिन से BPSC शिक्षक और शिक्षिका लापता, विभाग-पुलिस के फूले हाथ-पैर

    पटना (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से चयनित शिक्षक और शिक्षिका के फरार होने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की है। जहां BPSC शिक्षक राहुल कुमार और शिक्षिका अमृता कुमारी बीते 30 नवंबर से लापता हैं। घटना को लेकर प्रेम-प्रसंग या किसी अनहोनी की चर्चा ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दी है।

    दरअसल वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर की निवासी अमृता कुमारी प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में शिक्षिका पद पर कार्यरत थीं। वहीं राहुल कुमार भी उसी विद्यालय में शिक्षक थे। दोनों का एक ही बाइक पर आना-जाना आम बात थी। लेकिन इस बात की भनक उनके परिजनों को नहीं थी।

    30 नवंबर को अमृता जब स्कूल गईं तो घर वापस नहीं लौटीं। उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सराय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

    शिक्षिका की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों शिक्षक एक-दूसरे के संपर्क में काफी घनिष्ठ थे। पुलिस अब दोनों के कॉल डिटेल्स और स्कूल में उनके सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।

    इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग का नतीजा मान रहे हैं। जबकि परिजनों का कहना है कि यह अपहरण का मामला है।

    घटना के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सकते में हैं। विभाग ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है।

    ग्रामीणों और स्कूल के अन्य शिक्षकों के बीच यह घटना चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सच में प्रेम-प्रसंग का मामला है या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश छुपी है।

    फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दोनों शिक्षक-शिक्षिका की खोजबीन जारी है। लेकिन उनके लापता होने के कारण ने शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

    [web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!