खेल-कूदबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर में आज ‘चक दे इंडिया’ की होगी धूम

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर खेल परिसर में जारी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान को 2-0 से हराकर खिताबी दौड़ में प्रवेश किया। रोमांचक मैच में पहले तीन क्वार्टर तक भारतीय टीम गोल करने में असफल रही और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के कई अवसर गँवाए। लेकिन आखिरी क्वार्टर में नवनीत कौर और लालरेम्सियामी के शानदार गोलों की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की।

फाइनल में भारत का सामना अब चीन से होगा। जिसने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से मात दी। पहले तीन क्वार्टर तक जापान के खिलाफ भारतीय टीम गोल के लिए संघर्ष करती रही। भारत को पूरे मैच के दौरान 16 पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन एक भी गोल में तब्दील नहीं हो सका।

आखिरकार 48वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जिसे नवनीत कौर ने गोल में बदलकर भारत का खाता खोला। इसके बाद 56वें मिनट में सुनेलिटा टोप्पो के शानदार पास को लालरेम्सियामी ने गोल में तब्दील कर मैच को भारतीय टीम के पक्ष में कर दिया। इस गोल ने राजगीर खेल परिसर में मौजूद भारी तादाद में दर्शकों में जोश और उत्साह भर दिया।

यह जीत भारतीय टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और अब फाइनल में चीन के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। राजगीर खेल परिसर में ‘चक दे इंडिया’ की तर्ज पर भारतीय हॉकी टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब पूरा देश टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार