परवलपुरगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा SDO से शिकायत- सरकारी भवन पर टेंट हाउस का कब्जा

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड अंतर्गत चौसंडा ग्राम पंचायत के लखमा बिगहा गांव में एक सरकारी भवन पर टेंट हाउस संचालक द्वारा कब्जा कर लिया गया है।

Complaint to Hilsa SDO - Tent house occupies government building
Complaint to Hilsa SDO – Tent house occupies government building

भवन के अंदर और बाहर टेंट सामग्री, जैसे- हरे-नीले कपड़े, मेज-कुर्सियां और बांस-बल्लियां बेतरतीब तरीके से पड़ी हुई हैं, जो इस कब्जे का साफ सबूत है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन का दुरुपयोग हो रहा है। जिससे उन्हें असुविधा हो रही है।

Complaint to Hilsa SDO - Tent house occupies government building
Complaint to Hilsa SDO – Tent house occupies government building

एक ग्रामीण ने इस मामले की सचित्र शिकायत हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी को की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

भवन के अंदर जेनरेटर, टेंट सामग्री और अन्य उपकरणों का ढेर देखकर साफ जाहिर होता है कि यह सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीणों में इस बेरुखी से गहरा रोष है और वे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Complaint to Hilsa SDO - Tent house occupies government building
Complaint to Hilsa SDO – Tent house occupies government building

नालंदा दर्पण की टीम ने मौके का जायजा लिया और पाया कि भवन की हालत जर्जर है। साथ ही चारों ओर फैली गंदगी भी चिंता का विषय है। प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाएगा, यह देखना बाकी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.