नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जल्द पूरा होगा भरावपर चौक फ्लाईओवर का निर्माण, जाम से मिलेगी मुक्ति

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि चार महीने के अंदर शहर के भरावपर चौक के पास बन रहा फ्लाईओवर चालू हो जाएगा।

फिलहाल सोगरा कॉलेज मोड़ की ओर से फ्लाईओवर के पिलरों के उपर स्लैब रखकर ढलाई का कार्य चल रहा है। उस तरफ फ्लाईओवर के आरी वॉल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अबतक फ्लाईओवर के सात पिलरों पर स्लैब डालकर ढलाई का कार्य हो चुका है और छह पिलरों पर स्लैब डालने का कार्य चल रहा है।

बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के सीइओ विनोद कुमार के अनुसार मई महीने में फ्लाई ओवर के 16 पिलरों पर स्लैब डालकर ढ़लाई का कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य है। आगामी चार महीने के अंदर शहर के भरावपर चौक के पास बन रहा फ्लाईओवर चालू हो जाएगा।

इस फ्लाईओवर में कुल 58 पिलर हैं। इनमें लहेरी थाना से लेकर भरावपर चौक के बीच के कुछ पिलरों का निर्माण कार्य हाल के दिनों में किया गया है। उसका फ्लैंक का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने ने बताया कि सोगरा कॉलेज मोड़ की तरह से सारा कार्य पूरा करते हुए आगे बढ़ा जा रहा है। घनी आबादी के बीच निर्माण कार्य होने के कारण कार्य में कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होती रहती है। इसके बावजूद कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

शहर के रांची रोड में में एलआईसी बिल्डिंग के पास से सोगरा कॉलेज मोड़ तक करीब 1660 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 73 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर की चौड़ाई करीब आठ मीटर होगी तथा इसमें वाहनों के आने-जाने के लिए दो लेन होंगे।

सड़क जाम से मिलेगी मुक्तिः बिहारशरीफ नगरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर भरावपर चौक के पास लगने की शिकायत नहीं होगी।

शहर में आने वाले वाहन कारगिल चौक से होते हुए इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर शहर में प्रवेश करेंगे और शहर से बाहर जाने वाले वाहन रांची रोड से इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर कारगिल चौक की ओर निकल जाएंगे।

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

पीपीयूः वोकेशनल कोर्स में अबतक नहीं मिली नामांकन की अनुमति

महंगा पड़ा रांग साइड लहरिया कट चलना, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध