नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

बेन अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार, राजस्व कर्मचारी-दलाल के खिलाफ कारवाई की गुहार

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन अंचल के बेन मौजा अन्तर्गत कायम जमाबंदी को फाड़कर हटा देने और गलत तरीके से दूसरे का जमाबंदी कायम कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में रैयत ने जिलाधिकारी नालंदा को ज्ञापन सौंप जमाबंदी फाड़ने वाले राजस्व कर्मचारी व उनके सहयोगी पप्पू कुमार नामक दलाल पर कानूनी कारवाई करने की मांग की है।

बताया जाता है कि बेन अंचल कार्यालय में प्रवीण कुमार के नाम से जमाबंदी संख्या 391 कायम था। जिसे अंचल के राजस्व कर्मचारी व उनके सहयोगी कथित दलाल पप्पू कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा फाड़कर हटा दिया गया है और मनमर्जी करते हुए मोटी नजराने के आधार पर दूसरे की जमाबंदी कायम कर दी गई है। जिसके कारण रैयत का कायम जमाबंदी 391 का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस संबंध में रैयत के वारिस ने 20 फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कायम जमाबंदी को फाड़ने वाले राजस्व कर्मचारी व उनके दलाल के विरुद्ध कानूनी कारवाई करने की गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि बेन अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं राजस्व कर्मचारी व दलालों के गठजोड़ के कारण कई दस्तावेजों के साथ की गई छेड़छाड़ एवं उलटफेर के संबंध में जिलाधिकारी नालंदा एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को ज्ञापन सौंप शिकायतें की गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »