नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की तारीख बढ़ी,अब एक जुलाई तक करें अप्लाई

नालंदा दर्पण डेस्क। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में अलाभकारी और कमजोर वर्ग के बच्चों के कक्षा वन में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। ज्ञानदीप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जुलाई तक बढ़ा दी गयी है। इससे पहले आरटीई के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करने की तिथि 25 जून निर्धारित की गयी थी।

विभागीय निर्देश के अनुसार के अनुसार आरटीई के तहत आने वाले आवेदन की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी निजी विद्यालयों को मानक के अनुसार एडमिशन लेने को लेकर निर्देश दिया गया है। ज्ञानदीप पोर्टल पर जिले में 1071 बच्चों ने पंजीयन कराया है। जिनमें 525 के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इनमें 292 छात्र और 233 छात्राएं शामिल हैं। अन्य आवेदनों की जांच चल रही है।

शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे टोला सेवक के माध्यम से स्लम बस्ती, गांव और टोले में जागरूकता अभियान चलाएं और अभिभावकों को बच्चों के नामांकन में सहयोग करें। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों का भी निरीक्षण किया जायेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future