Friday, February 13, 2026
अन्य

    CDPO ऑफिस से गायब 7 महिला पर्यवेक्षिकाओं के वेतन पर DDC ने लगाई रोक

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उप विकास आयुक्त (DDC) श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने रहुई प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मीगण अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। लेकिन सीडीपीओ (CDPO) कार्यालय में तैनात सात महिला पर्यवेक्षिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा और उनके वेतन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी के निर्देश के तहत सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं सहायक समाहर्ता समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार