Home नालंदा राजगीर में फंदा से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजगीर में फंदा से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर थाना पुलिस ने बलवापर गांव में रामाश्रय चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र रामप्रीत चौधरी का शव को फंदा से लटका बरामद किया है। परिजन फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

फिलहाल राजगीर थाना पुलिस पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने जांच में एफएसएल की टीम को लगाया है। ताकि मौत के कारण पर से पर्दा उठ सके।

इधर, परिजन हत्या का आरोप मृतक के ही दो अज्ञात दोस्त पर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि रामप्रीत चौधरी की हत्या किया गया है।

वहीं राजगीर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिलते ही पुलिस मृतक का शव फंदा से झूलते हुए बरामद किया गया है। पुलिस मामले की हर पहलु की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या या आत्महत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version