गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगस्वास्थ्यहिलसा

झोलाछाप डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने आए युवक की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला गांव सोमवार के देररात गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के यहाँ इलाज कराने पहुंचे युवक की मौत हो गया। मृत युवक की पहचान गांव के ही कारू पासवान के पुत्र रजनीकांत कुमार के रूप में किया गया।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के संध्या रजनीकांत कुमार को सर्दी बुखार दर्द हुआ।परिजन गांव में ही इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर सुमंत पासवान के यहां रजनीकांत पासवान के यहाँ पहुंचे।

डॉक्टर सुमंत कुमार ने रजनीकांत कुमार को सुई लगाया। सुई लगने के बाद रजनीकांत कुमार का तबियत और खराब हो गया और कुछ देर में उसकी मौत हो गयी।

इधर परिजन मंगलवार के सुबह शव को लेकर नगरनौसा थाना पहुंचे। जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेज दिया। इधर परिजन झोलाछाप डॉक्टर पर जहर बाला सुई देने का आरोप लगा रहे हैं।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुआ, स्पष्ट हो पायेगा। परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद करवाई किया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »